Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sophist

सोफिस्ट ( Sophist ) सम्प्रदाय

सोफिस्ट ( Sophist ) सम्प्रदाय  सोफिस्ट ( Sophist ) सम्प्रदाय                 सोफिस्ट आंदोलन 5 वीं शताब्दी ई. पू. में , सुकरात के काल के अविर्भाव से कुछ ही पहले शुरू हुआ । जीनोफोन , जो कि चौथी शताब्दी ई. पू. के एक इतिहासकार थे , ने सोफिस्टों को यायावर शिक्षकों के रूप में वर्णित किया और उन्हें धन के बदले में बुद्धि को बेचने वाले बताया । इस प्रकार , सोफिस्ट व्यावसायिक शिक्षक थे , जो एक से दूसरे शहर में घूमते हुए लोगों को , विशेषरूप से युवाओं को शिक्षा देते थे । उन्हें उनके कार्य के लिए काफी धन मिलता था ।           सोफिस्ट स्वयं को बुद्धि और सद्गुणों का शिक्षक कहते थे । यद्यपि , इन शब्दों का सोफिस्टों के व्यवहारों में मूल अर्थ फलीभूत नहीं होता है । इन शब्दों का अर्थ उनके लिये मात्र दैनिक जीवन के व्यवहारिक मामलों में प्राप्त दक्षता या कौशल से था । उनका दावा था कि यही कौशलता या दक्षता व्यक्तियों को सफल बनाती है । उनके अनुसार भौतिक संपदा को अर्जित करने और उसका सुख भोगने के साथ ही समाज में सत्ता और प्रभावशाली स्थान अर...