![]() |
| प्लेटो ( Plato ) के दर्शन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न |
प्लेटो ( Plato ) के दर्शन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1- निम्नलिखित कथनों में से कौन प्लेटो के अनुसार सत्य नहीं है ?
- विज्ञान द्रव्य है ।
- विज्ञान देश एवं काल से परे है ।
- विज्ञान स्वयंभू है
- विज्ञान गोचर है
2- प्लेटो के अनुसार विज्ञान है ।
- मानसिक
- भौतिक
- मानसिक एवं भौतिक
- न मानसिक, न भौतिक
3- सामान्यों के सम्बन्ध में निम्नलिखित सिद्धान्तों में से कौन-सा प्लेटो के द्वारा स्वीकार किया जाता है ?
- नामवाद
- सम्प्रत्ययवाद
- यथार्थवाद
- संवृत्तिवाद
4- निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्लेटो के अनुसार है ?
- प्रत्यय विशेष होता है
- प्रत्यय गुण है
- प्रत्यय सामान्य है
- प्रत्यय देश में अवस्थित हैं
5- प्लेटो के दर्शन में प्रत्ययों से सम्बन्धित निम्न कथनों में से कौन-सा एक असत्य है ?
- सत्ता एवं मूल्य की दृष्टि से प्रत्यय पदार्थों से श्रेष्ठ हैं
- प्रत्यय सत् है, पदार्थ मात्र इनके अनुभव हैं
- प्रत्ययों का ज्ञान इन्द्रियों से होता है न कि तर्कबुद्धि से
- प्रत्यय श्रृंखलाबद्ध है
6- निम्नलिखित कथनों में से कौन प्लेटो के प्रथम सिद्धान्त को सही रूप में प्रस्तुत करता है ?
- यह प्रत्ययो का वस्तुवाद है ।
- यह सत्ता का प्रत्ययवाद है ।
- यह निरपेक्ष वस्तुवाद है
- यह निरपेक्ष प्रत्ययवाद है
7- प्लेटो के प्रत्यय सबसे उच्च प्रत्यय के अन्तर्गत सम्मिलित हैं, जोकि
- ईश्वर का प्रत्यय है
- शुभ का प्रत्यय है
- आत्मा का प्रत्यय है
- जगत् का प्रत्यय है
8- प्लेटो के अनुसार विज्ञान अथवा प्रत्यय है -
- ज्ञानमीमांसीय प्रत्यय
- तत्त्वमीमांसीय सत्
- मानसिक
- कल्पना
9- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्लेटो के सामान्य विषयक सिद्धान्त को स्पष्ट करता है ?
- केवल सामान्य ही वास्तविक तत्त्व है
- सामान्य और विशेष दोनों सामान्य रूप से वास्तविक तत्त्व हैं
- सामान्य विशेषों की अनुकृति है
- सामान्य कोई वास्तविक तत्त्व नहीं है, वह केवल प्रत्यय है
10- प्लेटो के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
- सामान्य, शाश्वत और इन्द्रियातीत विचार जगत् में रहता है ।
- सामान्य, विशेषों से पूर्व है
- सामान्य, मूर्त व्यष्टि हैं
- सामान्य, देश-निरपेक्ष और समय-निरपेक्ष है
11- निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक प्लेटो को स्वीकार नहीं है ?
- सामान्य परिवर्तनशील और नित्य होते हैं
- सामान्य विशेषों की अपेक्षा अधिक वास्तविक होते हैं
- सामान्यों का स्वतन्त्र अस्तित्व है, जबकि विशेषों का अस्तित्व केवल गृहीत है
- सामान्य केवल विशेषों में रह सकते हैं
12- निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्लेटो के अनुसार सही है ?
- आकार किसी भी जानने वाले मन से स्वतन्त्र बने रहते हैं
- आकार ईश्वर के मन में रहने वाले प्रत्यय हैं
- आकार दोनों हैं, मानसिक और भौतिक
- आकार किसी भी प्रकार गृहीत नहीं हो सकते
13- प्लेटो के अनुसार -
- प्रत्यय भौतिक पदार्थ है
- प्रत्यय देश कालातीत है
- प्रत्यय सतत् परिवर्तनशील है
- प्रत्यय वस्तुओं की प्रतिमूर्तियाँ हैं
14- प्लेटो के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?
- प्रत्ययों की विविधता नहीं होती है
- प्रत्ययों की एकता होती है
- प्रत्यय वास्तविक तत्त्व है
- प्रत्यय पदार्थों से श्रेष्ठ होते हैं
15- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्लेटो के सामान्य के सिद्धान्त का निदर्शन करता है ?
- केवल सामान्य ही वास्तविक है
- सामान्य तथा विशेष दोनों समान रूप से वास्तविक हैं
- सामान्य विशेषों की प्रकृति है
- सामान्य वास्तविक तत्त्व नहीं है, वरन् मात्र अवधारणाएँ हैं
16- 'तृतीय मानव युक्ति' यह प्रदर्शित करती है कि प्लेटो का विज्ञान सिद्धान्त (थ्योरी ऑफ आइडियाज) ग्रस्त है -
- असंगत अभिकथन के दोष से
- चक्रक तर्क दोष से
- आत्माश्रय दोष से
- अनास्था दोष से
17- प्लेटो के दर्शन में 'प्रत्यय' है -
- सत परन्तु अस्तित्ववान नहीं
- अस्तित्ववान् परन्तु असत्
- न अस्तित्ववान न सत्
- अस्तित्वान एवं सत् दोनों
18- "सामान्यों का विशेष वस्तुओं से पृथक् अस्तित्व है ।" कथन है -
- प्लेटो का
- ह्यूम का
- अरस्तू का
- बौद्ध दर्शन का
19- प्लेटो के सिद्धान्त के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
- ईश्वर, शाश्वत है और बदलता नहीं है
- ईश्वर अच्छा है, परन्तु सदाचारी नहीं है
- ईश्वर सृष्टा नहीं है
- ईश्वर निर्माता है
20- समान्यों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से प्लेटों के मत है ?
- सामान्य अनेक से परे तक होता है ।
- सामान्य अनेक में से एक होता है ।
- सामान्य शाश्वत होता है ।
कूट
- 1 और 3
- 1 और 2
- 2 और 3
- ये सभी
- जब कुछ वस्तुओं का एक सामान्य नाम हो, तो उनका आकार भी सामान्य होता है ।
- विशेष प्रत्यय, प्रत्यय की अपूर्ण प्रतिलिपियाँ होते है ।
- 'बिल्ली' शब्द का अर्थ आदर्श, विलक्षण एवं सनातन बिल्ली है ।
- विशेष पदार्थ ज्ञान के विषय नहीं है ।
- 1 और 2
- 1, 2 और 3
- 2 और 3
- 2, 3 और 4
22- "प्लेटो के दर्शन में ईश्वर के अस्तित्व से सम्बन्धित प्रमाण दिए गए हैं ।" निम्नलिखित में से इनमें सम्मिलित नहीं है
- विश्व कारणमूलक युक्ति
- आकारिक कारणमूलक युक्ति
- असम्भव्यतामूलक युक्ति
- सत्तामूलक युक्ति
कूट
- 1 और 4
- 2 और 3
- 3 और 4
- ये सभी
23- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- सामान्य पूर्व एवं परम सत् है ।
- प्रत्येक सामान्य एक इकाई है ।
- सामान्य अपरिवर्तनशील एवं अविनाशी है ।
- सामान्य विशिष्टों के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकते ।
उपरोक्त कथनों में कौन-से कथन सही हैं ?
- 1, 2 और 4
- 2, 3 और 4
- 1, 3 और 4
- 1, 3 और 2
24- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- मानवीय बुद्धि सक्रिय व निष्क्रिय दोनों होती है ।
- निष्क्रिय बुद्धि नाशवान है ।
- सक्रिय बुद्धि आत्मा के विकास की प्रक्रिया के आविर्भूत होती है ।
- सक्रिय बुद्धि अनश्वर है ।
उपरोक्त कथनों में कौन-से कथन सही हैं ?
- 1, 2, 3 और 4
- 1, 2 और 3
- 1, 3 और 4
- 1, 2 और 4
25- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- लाल वस्तुओं के अलावा, लालपन है जिसका लाल वस्तुओं से स्वतन्त्र अस्तित्व है ।
- लालपन, अन्य सामान्यों की भाँति सार के रूप में विचारित होना चाहिए और इस प्रकार यह स्वयं में वास्तविक है ।
उपरोक्त कथनों में कौन-सा / से कथन द्वारा प्रस्तुत विचार के अनुरूप है / हैं ?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- न तो 1 और न ही 2
26- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- प्रत्यय सोपान क्रमिक होते हैं ।
- प्रत्यय देश-काल से परे होते हैं ।
- प्रत्यय स्वभावतः विशिष्ट होते हैं ।
- प्रत्यय सार्वभौमिक होते हैं ।
उपरोक्त कथनों में कौन-से कथन सही हैं ?
- 1, 2 और 3
- 1 , 3 और 4
- 2, 3 और 4
- 1, 2 और 4
27- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।
- सामान्य नित्य एवं प्रत्ययों के अतीन्द्रिय जगत् में रहते हैं ।
- सामान्य विशेषों से पहले होते हैं ।
- सामान्य मूर्त विशेष हैं ।
- सामान्य देश एवं काल दोनों से परे हैं ।
उपरोक्त कथनों में कौन-से कथन सही हैं ?
- 1, 3 और 2
- 1, 2 और 4
- 2 और 3
- 3 और 4
28- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए सामान्यों के विषय में प्लेटो का मुख्य सरोकार निम्न सन्दर्भ में है ।
- व्यक्तियों की भौतिक एवं रासायनिक विशेषताएँ
- नैतिक विशेषताएँ एवं गणित सम्बन्धी सत्ताएँ
- कला एवं विज्ञान
- राजनीति एवं कानून
उपरोक्त कथनों में कौन-से कथन सही हैं ?
- 3 और 4
- 1 और 4
- केवल 3
- केवल 2
29- सामान्य के विषय में प्लेटो के अनुसार निम्नलिखित में कौन-सा / से सही है / हैं ?
- क्योंकि मेजों की तरह वस्तुएँ होती हैं, इसलिए इस प्रकार के सामान्य हैं; जैसे- मेजपन ।
- सभी मेजें, मेजें हैं, क्योंकि इसमें प्रत्येक में इसका अपना सामान्य होता है ।
- सभी मेजें 'मेजपन' के सामान्य का दृष्टान्त हैं ।
- सभी मेजें वास्तविक हैं, क्योंकि इस सभी में 'मेजपन' है ।
कूट
- 1 और 2
- 2 और 3
- 3 और 4
- केवल 3
30- आकारों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से प्लेटो के दर्शन के अनुसार संगत हैं ?
- आकार वास्तविक सत्ताएँ हैं
- आकारों की विविधता है
- आकार विशेषों से उत्कृष्ट है
कूट
- 1, 2 और 3
- 1 और 2
- 2 और 3
- 1 और 3
31- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- सामान्य सत् तथा मूल्य के दृष्टिकोण विशेषों से श्रेष्ठतर होते हैं ।
- सामान्य सत् एवं विशेष मात्र आभास होते हैं ।
- विशेष उसी सीमा तक सत् होते हैं, जिस सीमा तक वे सामान्य में सहभागी होते हैं ।
- सामान्य तर्कतः परस्पर सम्बन्धित होते हैं तथा एक तारतम्य का निर्माण करते हैं ।
उपरोक्त कथनों में कौन-से कथन प्लेटो के अनुसार सही हैं ?
- 1, 2 और 4
- 2, 3 और 4
- 1, 3 और 4
- ये सभी
32- नीचे दिए गए कथन एवं कारणों को ध्यानपूर्वक पढ़कर कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए
कथन ( A ) प्लेटो के अनुसार परम शुभ का प्रत्यय निरपेक्ष सत् है ।
कारण ( R ) परम शुभ का प्रत्यय भौतिक जगत् की रचना करता है ।
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है ।
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R सही है
33- कथन ( A ) प्लेटो के अनुसार सामान्य मानसिक है ।
कारण ( R ) सामान्य ईश्वर के मन में रहता है ।
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है ।
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R सही है
34- प्लेटो के अनुसार विचार कीजिए -
कथन ( A ) प्रत्यय सामान्य और नित्य होते हैं ।
कारण ( R ) भौतिक पदार्थ के प्रत्ययों की अनुभूतियाँ हैं ।
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है ।
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R सही है
35- कथन ( A ) प्लेटो के अनुसार सामान्य विशेषों के अस्तित्व के आधार हैं ।
कारण ( R ) विशेष सामान्य के ही अन्तर्गत प्राप्त विशेषताओं से युक्त होते हैं ।
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है ।
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R सही है
36- नीचे कथन ( A ) और कारण ( R ) दिए गए हैं । उन पर प्लेटो के आकार सिद्धान्त के आलोक में विचार करें और सही कूट का चयन करें -
कथन ( A ) चक्रीयता भौतिक जगत् में विद्यमान नहीं होती है ।
कारण ( R ) चक्रीयता आकार का एक उदाहरण नहीं होती है ।
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R यही है
37- प्लेटो की तत्त्वमीमांसा के प्रकाश में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही कूट का चयन करें
- सचमुच वास्तविक वे वस्तुएँ होती हैं, जिनका हम संवेदी अनुभव में सामना करते हैं ।
- सचमुच वास्तविक वे आकार होते हैं, जिन्हें केवल बौद्धिक रूप से ग्रहण किया जा सकता है । \
- आकार शाश्वत और परिवर्तनशील होते हैं ।
कूट
- केवल 1
- 1 और 3
- केवल 2
- 2 और 3
38- प्लेटो के लिए कोई व्यक्ति हो सकता है
- इन्द्रियगोचर वस्तु जिसके सम्बन्ध में प्रत्यक्षण द्वारा ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है
- बिम्ब जिसके बारे में प्रत्यक्षण द्वारा ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है
- इन्द्रियगोचर वस्तु जिसके बारे में तर्क द्वारा ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है
- इन्द्रियगोचर वस्तु जिसके बारे में कल्पना द्वारा ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है
39- प्लेटो के अनुसार निम्नलिखित में से किसे 'सम्मति' के अन्तर्गत रखा जा सकता है ?
- कुर्सी का विश्वास
- कुर्सीपन
- कुर्सी का कालापन
- कुर्सी का सफेदीपन
40- "यदि कोई वैयक्तिक चक्रक पदार्थ नहीं है, तो ऐसा कोई भी पदार्थ नहीं होगा, जिसके स्वरूप को चक्रीय कहा जाए ।" किसे मान्य है ?
- सुकरात
- प्लेटो
- अरस्तू
- सन्त ऑगस्टाइन
41- प्लेटो की तत्त्वमीमांसा के आलोक में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही कूट को चिह्नित कीजिए
- जिन वस्तुओं का हम संवेदी अनुभव में सामना करते हैं, वे सत्यात्मक तथ्य नहीं हैं ।
- आकार को केवल बौद्धिक रूप से समझा जा सकता है ।
- आकार किसी के मन का प्रत्यय या सम्प्रत्यय है ।
कूट
- केवल 1
- 1 और 2
- 1 और 3
- 1, 2 और 3
42- नीचे दिए गए दो कथनों में से एक को कथन ( A ) और दूसरे को कारण ( R ) की संज्ञा दी गई है । कथन ( A ) और कारण ( R ) पर विचार करते हुए सही कूट का चयन कीजिए
कथन ( A ) प्लेटो ने अपनी पुस्तक 'थीसिटस' में इस विचार को अस्वीकार किया कि ज्ञान विचार है ।
कारण ( R ) ज्ञान आस्था पर आधारित होना चाहिए, न कि बुद्धि पर
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है ।
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है ।
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R यही है
43- नीचे दो कथन दिए गए हैं, इनमें से एक को कथन ( A ) और दूसरे को कारण ( R ) की संज्ञा दी गई है । प्लेटो की ज्ञानमीमांसा के परिप्रेक्ष्य में ( A ) और ( R ) पर विचार करते हुए सही कूट का चयन कीजिए -
कथन ( A ) संकल्पनात्मक ज्ञान ही विशुद्ध ज्ञान है ।
कारण ( R ) संकल्पनात्मक ज्ञान अनुकूल आदर्श अथवा अमूर्त वस्तुओं की यथार्थता के लिए आवश्यक नहीं होता ।
कूट
- A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है ।
- A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है ।
- A सही है, किन्तु R गलत है
- A गलत है, किन्तु R यहीं हैं
44- प्लेटो के ज्ञान के सिद्धान्त के सन्दर्भ में न्यूनतम से अधिकतम के सही क्रम का चयन करें
- ज्ञानेन्द्रियों से उत्पन्न ज्ञान, काल्पनिक ज्ञान, विमर्शात्मक प्रज्ञा बुद्धि, तर्कबुद्धिपरक अन्तर्दृष्टि
- काल्पनिक ज्ञान, ज्ञानेन्द्रियों से उत्पन्न ज्ञान, विमर्शात्मक प्रज्ञा बुद्धि, तर्कबुद्धिपरक अन्तर्दृष्टि
- ज्ञानेन्द्रियों से उत्पन्न ज्ञान, काल्पनिक ज्ञान, तर्कबुद्धिपरक अन्तर्दृष्टि, विमर्शात्मक प्रज्ञा बुद्धि
- विमर्शात्मक प्रज्ञा बुद्धि, काल्पनिक ज्ञान, ज्ञानेन्द्रियों से उत्पन्न ज्ञान, तर्कबुद्धिपरक अन्तर्दृष्टि
45- निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तकें प्लेटो द्वारा लिखी गई हैं ?
- रिपब्लिक
- लॉज
- पॉलिटिक्स
- क्रीटो
कूट
- 1 और 4
- 2, 3 और 4
- 2 और 4
- 1, 2 और 4
46- प्लेटो के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा / से अभिकथन सही है / हैं ?
- न्याय आत्मा का गुण है ।
- सामूहिकता की आत्मा को व्यक्ति को व्याप्त करना चाहिए ।
- नैतिकता शाश्वत परम्परा मात्र नहीं है ।
कूट
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 3
- ये सभी
47- निम्नलिखित में से किस एक विचारक ने 'न्याय' को 'मुख्य सद्गुण' के रूप में स्वीकार किया है ?
- साफिस्ट
- अरिस्टिपस
- बेन्थम
- प्लेटो
48- प्लेटो के अनुसार, विज्ञानों के अधिक्रम का सही क्रम बताइए -
- गणित, ज्यामिति, खगोल विज्ञान, संनाद-विश्लेषण और तर्कशास्त्र
- तर्कशास्त्र, गणित, खगोल विज्ञान, संनाद-विश्लेषण और ज्यामिति
- तर्कशास्त्र, खगोल विज्ञान, गणित, ज्यामिति और संनाद-विश्लेषण
- गणित, खगोल विज्ञान, तर्कशास्त्र, ज्यामिति और संनाद-विश्लेषण
-------------
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%20.png)
%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%AF%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%B2%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82.png)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8.png)

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%20.jpg)
